Advertisement
Advertisement

संस्कारी चोर :मंदिर में पहले मां दुर्गा को किया प्रणाम, फिर उतार लिया गले से गहना

मुंगेर : संस्कारी चोर – बिहार के मुंगेर में मंदिर में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। चोर पहले प्रणाम करते हुए मंदिर में प्रवेश करता है फिर देवी मां के प्रतिमा के सामने जाता है और फिर उनके गहने को उतार लेता है। दरअसल, मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर स्थित काली मंदिर में चोर के द्वारा मां काली के प्रतिमा से कीमती आभूषणों की चोरी कर ली गई। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर को तलाशने में जुटी है।

संस्कारी चोर :

जानकारी के मुताबिक, जब लल्लू पोखर काली मंदिर में जब स्थानीय महिलाएं पूजा करने पहुंची तो पाया कि मां काली की प्रतिमा पर लगे जेवरात गायब है। जिसके बाद इस बात की सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई। जब मंदिर प्रशासन के द्वारा इस मंदिर में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो सारा मामला साफ हो गया कि चोर के द्वारा गहनों की चोरी कर ली गई है। मुंगेर में शातिर चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, पहले प्रणाम किया फिर माता के गहनों को चुराया, सीसीटीवी में कैद हुई।

यह भी देखें :

संस्कारी चोर : सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है एक चोर के द्वारा सबसे पहले मंदिर में प्रवेश किया जाता है। उसके बाद वहां मां की प्रतिमा को प्रणाम करता है, उसके बाद वह गहनों की चोरी कर वहां से चंपत हो जाता है। अब पुलिस उस चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजने में जुट गई है। वहीं मंदिर प्रशासन ने लोगों और खास कर स्थानीय सुनारों से निवेदन किया है कि अगर कोई चोर गहना बेचने आए तो वे इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन और पुलिस को जरूर दें।

यह भी पढ़े : UP से हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे वकील पुलिस के हत्थे चढ़ा

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Hazaribagh Medical College: दीपावली की रात लेबर रूम में प्रसव सेवा...

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली की रात लेबर रूम की सेवाएं बाधित रहने का आरोप लगा है। गर्भवती महिलाओं को...

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...