NDA गठबंधन में हमारे साथ हुई नाइंसाफी, पशुपति पारस ने कहा ‘हम…’

पूर्वी चंपारण: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस मोतिहारी पहुंचे। मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मोतिहारी में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य में चौकीदार दफादार की नियुक्ति मामले में राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वर्षों से इस पद पर पासवान जाति के लोगों की नियुक्ति होती थी लेकिन 2023 में राज्य सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को नोटिस भेज कर इस पद से आरक्षण हटा दी और जनरल बना दिया। इस मामले में हम राज्य सरकार का विरोध करेंगे। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन का हिस्सा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम 2014 से एनडीए का हिस्सा हैं। हमारे साथ एनडीए के वरीय नेताओं ने नाइंसाफी की है। हम गठबंधन के सबसे विश्वासी रहे हैं फिर भी हमारे साथ नाइंसाफी की गई। बावजूद इसके हमलोग लोकसभा चुनाव में राष्ट्रहित में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए एनडीए के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया।

अभी विधानसभा चुनाव में समय है, फ़िलहाल हम सभी जिलो में घूम कर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर एनडीए के रुख के अनुसार हम अपनी राष्ट्रीय कमिटी की बैठक बुलाएँगे और सब की राय के अनुसार अंतिम फैसला लेंगे। वहीं किसी गठबंधन के साथ जाने पर उन्होंने कहा कि अभी हम एनडीए में हैं और यह निर्णय बैठक में लेंगे तब बताएँगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Nawada: 14 को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ किया गया रवाना

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

NDA NDA NDA

NDA </span

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...