गिरिडीह में अनाज लोड पिकअप को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

गिरिडीह. गावां प्रखंड के गणपतबागी में ग्रामीणों ने सोमवार की रात एक अनाज लोड पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि गावां अनाज गोदाम से चावल लोडकर विभिन्न विद्यालय में भेजा जा रहा था।

गिरिडीह में अनाज लोड पिकअप जब्त

सोमवार को शाम तक हड़हड़ा और अन्य विद्यालयों में अनाज नहीं पहुंचने की शिकायत झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह को मिली थी। सूचना के बाद उन्होंने बीडीओ से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। सोमवार की देर शाम एक दूसरे वाहन से अनाज विद्यालय पहुंचाया जा रहा था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर बीडीओ और पुलिस को सौंप दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि जिस वाहन से हड़हड़ा विद्यालय अनाज पहुंचाया जा रहा था, उसका एसआईओ दूसरे वाहन का था। वहीं पुलिस और बीडीओ व एमओ जब्त अनाज लोड वाहन का एसआईओ मंगाकर मामले की जांच कर रही है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img