Jehanabad: दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने कराया मामला दर्ज

जहानाबाद: जहानाबाद में एक दो बच्चे की मां को इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि महिला अपने बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति अब थाने का चक्कर लगा रहा है। मामला घोसी थाना क्षेत्र के परियावा गांव का है जहां मुन्ना कुमार नामक युवक की शादी छपरा जिले के चैनपुरा गांव अंतिमा से 2012 में हुई थी। शादी के बाद दोनों का संबंध ठीक-ठाक चल रहा था, मुन्ना कुमार का दो पुत्र भी है।

महिला के पति ने बताया कि उन्होंने अपनी भांजी की शादी में बांका के सिरजौली गांव निवासी ओम प्रकाश दुबे उर्फ सूरज कुमार से बातचीत की थी। इस दौरान दोनों का मोबाइल नंबर आदान-प्रदान हुआ। मोबाईल पर पति से बात करते करते मुन्ना कुमार की पत्नी से बातचीत होने लगी। लगभग 4 महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। बातचीत होते-होते दोनों में प्रेम बढ़ता चला गया।

महिला के पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 8 तारीख को घर से बाहर गए थे। इसके बाद महिला भी अपने बच्चे को बाजार जाने की बात कह घर से निकली और अपने प्रेमी के साथ चली गई। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो बच्चों ने फोन कर मामले की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पति ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी मुन्ना के साथ फरार हो गई है।

यह भी पढ़ें-  Hardcore Naxal के मुख्य सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...