Advertisment

डीजल लूटने वाले दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

धनबाद : जीटी रोड पर हथियार का भय दिखाकर कोलियरी क्षेत्र के वाहनों से डीजल चोरी और लूट करने वाले गिरोह के दो अपराधियों को धनबाद पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने इस मामले में न सिर्फ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है बल्कि उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस सहित एक बोलेरो, एक स्विफ्ट डिजायर और दोनों वाहनों पर लदे करीब 80 लीटर डीजल और तेल निकलने के उपकरण, दो मोबाइल भी बरामद किया गया है.

धनबाद मुख्यालय 01 डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को काफी दिनों से इस गिरोह के सक्रिय सूचना मिल रही थी. बीती रात गुप्त सुचना मिली की गिरोह के सदस्य केंदुआडीह से टुंडी की ओर  निकले है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोहार बरवा के पास वाहन चेकिंग चलाया गया. दोनों वाहनों का पीछा कर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा जबकि अँधेरे का फायदा उठाकर तीन अपराधी भागने में सफल हुए.

गिरफ्तार अपराधी की पहचान अंगद कुमार सोनकर और राजू सोनकर के रूप में हुई. जिनके पास से लोडेड पिस्टल भी मिला है. अपराधियों ने पूर्व में किये गए गोविंदपुर के जंगलपुर में हथियार के बल पर डीजल लूट की घटना में भी अपनी संलिप्ता को स्वीकार की है.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, 3 बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को दी खुली चुनौती

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेने और आवास उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में धनसार थाना...

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...