घने जंगल के बीच हो रहा था अवैध उत्खनन, विजिलेंस ने भरवाई खदान

निरसा : कालूबथान ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा बाड़ी पंचायत सचिवालय के पीछे घने जंगलों के बीच में विजिलेंस एवम टास्क फोर्स की टीम ने आउटसोर्सिंग नुमा अवैध उत्खनन स्थल की भराई करवाई.

आपको बता दें कि 11 नवंबर को इसीएल साकतोड़िया की टास्क फोर्स और विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा बाड़ी का औचक निरीक्षण किया और जब टीम उस स्थल पर पहुंची तो पाया कि डायनामाइट की सहायता से ब्लास्टिंग करके कोयला निकाला जा रहा था. टीम ने स्थल निरीक्षण करने के बाद पूरी जानकारी इसीएल हेड क्वार्टर को दी और इसीएल हेड क्वार्टर ने वहां भराई का आदेश जारी किया. आदेश का पालन करते हुए टीम ने सोमवार को कालूबथान पुलिस और इसीएल सिक्योरिटी टीम की उपस्थिति में जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध उत्खनन स्थल की भराई करवाई.

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...