अडाणी फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा शिविर

900 से ज्यादा मवेशियों की जांच

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के बसंतपुर और बक्सरा गांव में अडाणी फाउंडेशन की ओर से गोवंश चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.  शिविर में दोनों गांवों के कुल 175 किसानों ने 900 से ज्यादा मवेशियों की स्वास्थ्य जांच करायी. प्राथमिक जांच के बाद दुधारू पशुओं का मुफ्त टीकाकरण के साथ-साथ कैल्शियम, कृमि, दुग्ध उत्पादन व पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया.

पशु-चिकित्सक की ओर से दुधारू मवेशियों के गर्भ धारण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी. अडाणी फाउंडेशन के अधिकारी और पशु-चिकित्सकों ने घर-घर जाकर मवेशियों की जांच की. अडाणी फाउंडेशन के आधिकारियों की माने तो इस तरह के शिविर सितंबर माह से ही चल रहा है और यह 32वां कैंप है. गोड्डा एक कृषि प्रधान जिला है और ऐसे में अडाणी फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है.

BJP का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर शुरू, डिप्टी सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...