भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

जमुई : झाझा एनएच-ढीबा पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बेजलपुरा गांव के गफार अंसारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब गफार अंसारी बिड़ी पत्ता लेकर अपने टोटो से बेजलपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान झाझा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनके टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की गंभीरता

हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट टोटो में फंस गया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में गफार अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टोटो से स्कॉर्पियो का फंसा हुआ नंबर प्लेट बरामद किया गया है, जो मामले की जांच में मददगार साबित हो सकता है। पुलिस ने स्कॉर्पियो के मालिक और चालक का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

यह भी देखें :

परिवार में मातम

गफार अंसारी की मौत से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। झाझा एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़े : संदिग्ध अवस्था में 2 व्यक्ति की मौत

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...