Gumla Accident : पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दो गंभीर…

Gumla Accident : गुमला के चैनपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जिसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां केड़ेग से चैनपुर की ओर आ रहे बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला का नाम सुनीता एक्का बताया जा रहा है। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Baghmara Crime : दो लोगों पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस… 

दो लोग गंभीर रुप से घायल

मिली जानकारी के मुताबिक महिला रास्ते पर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने बाइक से पीछे से सुनीता एक्का को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर फेंका (गिर) गया। इस दुर्घटना में दोनों की हालत गंभीर हो गई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के मदद से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र लाया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।

Gumla Accident : पति के लिए खाना ले जा रही थी महिला

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता सुनीता एक्का ने बताया कि वे अपने पति संजय एक्का के पास खाना लेकर खेत जा रही थी तभी अचानक मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनीश कुमार को तुरंत सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Gumla Rape Case : बर्थडे पार्टी के नाम पर युवती के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार 

वहीं सुनीता को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र चैनपुर में चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। वही घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट—

Social Media Responsibility: Social Media नहीं, Social Sense जरूरी! जमुई वीडियो...

Social Media Responsibility, पटना: सोशल मीडिया ने दुनिया को हमारे मोबाइल फोन की स्क्रीन तक पहुंचा दिया है. किसी भी घटना की तस्वीर या...

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...