दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, 100 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

नई दिल्ली : आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ती ही जा रही है. 1 दिसंबर 2021 को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया है. आज से गैस सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है. वहीं, पिछले महीने ये सिलेंडर 266 रुपये महंगा हो गया था. बता दें ये इजाफा सिर्फ कामर्शियल सिलेंडर पर हुआ है. घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी रसोई गैस के लिए आपको पुराने वाले रेट्स ही चुकाने होंगे. आइए चेक करें आपके शहर में कामर्शियल सिलेंडर का क्या रेट है.

2100 के पार पहुंचा सिलेंडर का दाम

आज की गई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर का दाम 2100 रुपये के भी पार पहुंच गया है. इसके अलावा दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है.

1 दिसंबर 2021 को कामर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली – 2101 रुपये
कोलकाता – 2177 रुपये
मुंबई – 2051 रुपये
चेन्नई – 2234 रुपये

1 नवंबर 2021 को कामर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली – 2101 रुपये
कोलकाता – 2177 रुपये
मुंबई – 2051 रुपये
चेन्नई – 2234 रुपये

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये, मुंबई में 899.5 रुपये और चेन्नई में 915.5 रुपये है. बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी इसके बाद नवंबर महीने में घरेलू गैस की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है.

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...