Manipur हिंसा में मारे गए गोपालगंज के दो मजदूर के घर में मचा कोहराम

गोपालगंज: मणिपुर में हिंसा के दौरान गोपालगंज के रहने वाले दो मजदूरों की हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही दोनों मजदूरों के घर में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों की पहचान गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही बिंद टोली निवासी बिरेन्द्र मुखिया के पुत्र लक्ष्मण कुमार और मोदन सहनी के पुत्र दशरथ कुमार के रूप में की गई। मृतक मणिपुर के काकचिंग में किराये के मकान में रहते थे और मजदूरी करते थे। दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक लक्ष्मण कुमार अपने पिता बिरेन्द्र मुखिया, दशरथ सहनी, संतोष कुमार समेत 10-12 लड़के मणिपुर में मजदूरी करते थे। घना के दिन दोनों मृतक अपना काम कर वापस लौट रहे थे उसके कुछ पीछे उसके पिता अन्य लोगों के साथ आ रहे थे और दोनों मृतक आगे चल रहे थे तभी दोनों को अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

बता दें कि मणिपुर हिंसा में बिहार के दो लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दुःख व्यक्त किया और दोनों के परिजनों को दो दो लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शर्म संसाधन विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार लाभ दिलाने का भी निर्देश दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Patna Sahib में राजद कार्यकर्ता बनायेंगे दो लाख सदस्य, की बैठक

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Manipur Manipur Manipur

Manipur

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img