Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, डीसी ऑफिस पर किया हमला

Manipur: खबर मणिपुर से है। यहां एक बार फिर हिंसा भड़क गयी है। बताया जा रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारियों ने डीसी ऑफिस पर हमला कर दिया है।

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मणिपुर के कांगपोकपी शहर में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक उपायुक्त कार्यालय पर हमला हुआ। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि लोगों के एक समूह ने उपायुक्त कार्यालय की ओर मार्च किया और कांगपोकपी शहर में प्रशासनिक मुख्यालय पर हमला कर दिया । स्थिति बेहद तनावपूर्ण बताई जा रही है।

कोटा और आर्थिक लाभ को लेकर बहुसंख्यक मैतेई और कुकी के बीच 3 मई 2023 से मणिपुर में हिंसा हो रही है। इससे पूरा प्रदेश हिल गया है। अब तक इस हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि गांव में केंद्रीय बलों विशेषकर बीएसएफ और सीआरपीएफ की लगातार तैनाती पर लोगों में गुस्सा है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम कांगपोकपी पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया और पथराव किया।

Bihar Jeevika Women Empowerment: गांव की बचत से कारोबार तक पहुंचीं...

Bihar Jeevika Women Empowerment, पटना: बिहार में महिलाओं की आर्थिक भूमिका पिछले करीब दो दशकों में तेजी से बदली है। स्वयं सहायता समूहों से...

Khagaria Floating Clinic: चारों तरफ पानी, फिर भी इलाज जारी; खगड़िया...

Khagaria Floating Clinic: बाढ़ के दौरान जब सड़कें पानी में डूब जाती हैं और कई इलाकों का संपर्क टूट जाता है, तब जरूरतमंद लोगों...

Bihar Flood Relief: 8.27 लाख परिवारों को 579.23 करोड़ की राहत,...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार ने राहत राशि के अंतरण की...