मठिया पंचायत को संवारने में लगे हैं मुखिया और रोजगार सेवक

बेतिया : खबर बेतिया से है। कहते है न जहां चाह वहां राह। इस कहावत को सच साबित करके लौरिया प्रखंड के मठिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत रोजगार सेवक ने दिखाया। जी हां उनका कहना है कि स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा मठिया पंचायत होगा। इसको लेकर मुखिया ने कमर कस लिया है। मुखिया ने बताया कि मनरेगा से अपने पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास कर रहा हूं। हर हाल में सुंदर बनाना है और आदर्श पंचायत घोषित करना है। मनरेगा के तहत पेड़ व फेवर ब्लॉक लगाकर नाली सड़क की मरम्मत कर कूड़े कचरे को संग्रह घर में रहकर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम मुखिया के द्वारा किया जा रहा है। जिसे आम जनों में खुशी की लहर है।

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि  मनरेगा में लगाए गए पेड़ों की देखभाल के लिए वन पोशक की बहाली की गई है। जो पेड़ों का देखभाल करता है। पेड़ पोशक जोनिया देवी दिन-रात पेड़ों की सुरक्षा में लगी रहती हैं। मुखिया ने कहा कि सरकार की योजना चल रही हैं लेकिन उसको धरातल पर उतरने का काम होना चाहिए। मनुष्य में अगर लगन हो तो कोई भी काम कर सकता है। आज पंचायत में हरियाली योजना के तहत मनरेगा से वृक्ष लगाए जा रहे हैं। जल योजना भी लगाई जा रही है जिससे स्वच्छ पानी और स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि मेरे इस मुहिम में पंचायत रोजगार सेवक कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं जिसका फायदा पूरे पंचायत वासी को देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े : अगलगी की घटना में मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

यह भी देखें : 

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...