Department of Minorities के सचिव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत

पटना: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा विभिन्न जिलों में पदस्थापित जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों के साथ की गयी। उक्त बैठक में बांका, भोजपुर, गोपालगंज, औरंगाबाद, अररिया एवं समस्तीपुर जिलों को अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु उपर्युक्त भूमि शीघ्र उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजनान्तर्गत पटना, पश्चिम चंपारण, नालंदा, बक्सर एवं सिवान जिलों में प्रर्याप्त संख्या में प्रशिक्षुओं से आवेदन प्राप्त करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया ताकि उक्त जिलों में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्रों में सह-समय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा सके। विभागीय सचिव द्वारा सभी जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारियों को उनके जिलों में संचालित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में पूर्ण आवासन क्षमता के साथ छात्रों का नामांकन कराकर छात्रावास संचालित कराने का निदेश दिया गया।

अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए आवेदन प्राप्त करने एवं प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत निर्मित अथवा निर्माणाधीन संरचनाओं के कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया है। योजनान्तर्गत लंबित योग्यता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ विस्तृत परियोजना प्रस्ताव को भी उपलब्ध कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। बैठक में वक्फ बोर्ड तथा बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम लिमिटेड, पटना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा भी की गयी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Nalanda की गोल्डी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, थाईलैंड में जीता था गोल्ड और कांस्य
Department of Minorities Department of Minorities Department of Minorities

Department of Minorities

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...