Gumla Accident : ऑटो के चपेट में आने से महिला की मौत, घर आने के दौरान…

Gumla Accident : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तिगावल मोड़ के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां ऑटो ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान फुलमनी टोप्पो के रुप में हुई है जो कि तिगावल डाडटोली की रहने वाली थी।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर 30 KM चलकर… 

Gumla Accident : घर लौटने के दौरान घटी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब फुलमनी चैनपुर बाजार से अपने घर डाडटोली लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो JH07G6455 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो से टकराने के कारण मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो का चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Jhariya Breaking : अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर… 

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी और एसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से महिला को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर डीएन ठाकुर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनो में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...