कोडरमा में होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी की जांच हुई पूरी, जानिए क्या हुआ खुलासा!

कोडरमा. जिले में अक्टूबर महीने में होमगार्ड नियुक्ति को लेकर हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच के बाद एक अभ्यर्थी की जगह गांव के किसी दूसरे युवक के द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि हुई है।

दरअसल, अक्टूबर महीने में होमगार्ड के 391 पदों पर नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा पूरी होने के बाद गड़बड़ी की शिकायत की गई थी, जिसे लेकर उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया था।

होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी की जांच पूरी

जांच के बाद यह बात सामने आई कि चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी निवासी सूरज पासवान नाम के अभ्यर्थी की जगह उसी गांव के आशीष पंडित ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया था। जांच में वास्तविक अभ्यर्थी की जगह किसी दूसरे युवक के शामिल होने की पुष्टि के बाद दोनों युवकों पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है और उस युवक की नियुक्ति को रद्द करते हुए एक पद को वेकेंट रखा गया है।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि होमगार्ड नियुक्ति को लेकर कई तरह की शिकायत मिली थी, लेकिन जांच पूरी होने के बाद सिर्फ एक मामले में गड़बड़ी उजागर हुई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...