चोरी की Bike से शराब कारोबारी करते हैं होम डिलीवरी, पटना पुलिस ने….

पटना: पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बिहार में अवैध शराब का धंधा बदस्तूर जारी है। अवैध शराब के कारोबारी न सिर्फ दूसरे राज्यों से अवैध शराब की खेप बिहार में ला कर कारोबार करते हैं बल्कि बड़े पैमाने पर देशी शराब का निर्माण और कारोबार भी करते हैं। बिहार में शराबबंदी के बाद अब शराब कारोबारी लोगों को उनके घर तक शराब पहुंचाते हैं।

शराब की होम डिलीवरी के लिए शराब कारोबारी एक से एक हथकंडे अपनाते हैं साथ ही शराब कारोबार के दौरान वाहन पकड़े जाने पर पहचान छिपाने के लिए अक्सर शराब कारोबारी चोरी की गाड़ियां उपयोग करते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली जिले के दियारा इलाकों में छापेमारी कर चोरी के 11 बाइक बरामद किया है।

मामले में पटना के सदर एएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि बीते दिन चित्ररूप नगर में कुछ लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़ा था। बाइक चोर से पूछताछ में उसने बताया था कि वह पटना से बाइक की चोरी कर वैशाली जिला के दियारा इलाकों में मात्र 12 से 15 हजार रूपये में बेच देते हैं। दियारा इलाके में यह बाइक शराब की होम डिलीवरी के लिए उपयोग में लाई जाती है।

गिरफ्तार बाइक चोर की निशानदेही पर पुलिस ने वैशाली पुलिस के सहयोग से दियारा इलाकों में छापेमारी की और कई लीटर अवैध शराब के साथ 11 बाइक भी बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Weapon के साथ वीडियो रखने की कीमत जिंदगी, बेगूसराय में…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bike Bike Bike
Bike

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...