Advertisement
Advertisement

JDU पार्टी ने अंबेडकर रथ व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रथ को किया रवाना

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय से बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा और मंत्री अशोक चौधरी सहित बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर रथ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रथ को रवाना किया।‌ मंगलवार की रात को रवाना करने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो 19 सालों में बिहार के विकास के लिए काम किया है उसे रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।‌ जिस तरह से अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 35 करोड़ के बजट को 700 करोड़ का किया।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में बिहार अकेला राज्य है जो अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए इतना काम किया है जितना किसी अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री ने भी अपने प्रदेश के लिए नहीं किया।‌ अब वह चाहे आईएएस अफसर की बात हो या फिर आईपीएस अफसर की जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए पटना के हज भवन में सरकारी खर्चे पर कोचिंग की व्यवस्था की है।

वहीं जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सीएमओ को केंद्रीय मंत्री अमित शाह चल रहे हैं। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि यदि कोई बिना सिर पैर की बात और अर्थकपारी बात करता है तो उसके लिए मैं कुछ भी जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हूं औरइन टाइटल नहीं हूं। अशोक से पूछा गया कि तेजस्वी ने यह भी कहा है कि बीजेपी के संपर्क में जनता दल यूनाइटेड के चार नेता हैं। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि जब वह हमारे साथ थे तो हम भी उनके संपर्क में थे और हमारे नेता भी उनके संपर्क में थे। अब हमलोग एनडीए के संपर्क में है तो साफ बात है कि एयरलाइंस में एक दूसरे के साथ लोग संपर्क में रहते ही हैं।

यह भी देखें :

बाबा साहेब के सपनों को सकार करने के लिए रथ को किया गया रवाना – रत्नेश सदा

बिहार सरकार के मध्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि आज जनता दल यूनाइटेड कार्यालय से दो रथ रवाना हो रहे हैं। इस रथ के माध्यम से हम बाबा भीमराव अंबेडकर के संदेशों को हमारे एससी-एसटी के नौजवान जो यह नहीं समझ रहे कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने क्या किया। हमलोग बाबा भीमराव अंबेडकर के संदेशों का चित्रण करके उनके पास पहुंच जाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे बिहार में एनडीए के लोग पूरी तरह से इंटैक्ट हैं और 2025 फिर से नीतीश कुमार के नारे के साथ यह रथ जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय से रवाना हो रहा है।

Minister Ratnesh Saada 22Scope News
बाबा साहेब के सपनों को सकार करने के लिए रथ को किया गया रवाना – रत्नेश सदा

वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा दिया गया यह बयान की अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को हाईजैक कर लिया है। उस पर रत्नेश सादा ने कहा कि 17 महीने हम लोगों के साथ तेजस्वी यादव ने रहकर देखा है। मुख्यमंत्री का क्या विजन है इस बात का तेजस्वी यादव को अनुभव है। तेजस्वी जो बात कह रहे हैं वह बेबुनियाद है। वहीं गंगाजल मूवी आप लोगों ने देखा है कि नहीं अगर नहीं देखा है तो जाकर देख लीजिए। किस तरह से उस फिल्म में मामा ने पूरी नारियों का अपमान किया था। जब मंत्री रत्न सदा से पूछा गया कि आखिर यह मामा कौन हैं तब उन्होंने कहा कि तेजस्वी के मामा।‌

यह भी पढ़े : NDA के नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Chhath 2026 Preparation: छठ से पहले पटना के गंगा घाटों...

Patna Chhath 2026 Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार,...

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...