Dhanbad Crime : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के छह गुर्गे गिरफ्तार, तीन कांडो का पर्दाफाश…

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस को एक बार फिर से नए वर्ष से ठीक पहले बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने वाले 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पास से 3 पिस्टल, 16 कारतूस, स्वीफ्ट डिजायर कार, पल्सर और 7 मोबाइल जब्त किया है।

Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से जब्त सामान
Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से जब्त सामान

तीन कांडों का भी उद्भेदन हुआ

इस गिरफ्तारी के साथ ही गोलीबारी एवं हत्या के कुल तीन कांडों का उद्भेदन हो गया है। धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन ने जानकारी देते बताया कि केंदुआ कतरास एवं मधुबन से पकड़े गए अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान पता चला कि शाहबुद्दीन गोलीकांड, सीमेंट कारोबारी चेतन महतो गोलीकांड एवं तेतुलमारी रेलवे साइडिंग में फायरिंग, बलियापुर में ठेकेदार के कर्मी को गोलीमार कर घायल करने में ये सभी अपराधी शामिल थे।

ीूद min 22Scope News

Dhanbad Crime : पिस्टल और कारतूस सहित कई सामान बरामद

इनका सरगना गणेश गुप्ता है जो प्रिंस के बोलने पर शूटरों को बुलवाकर फायरिंग करवा रहा था। पकड़े गए अपराधियों में गणेश गुप्ता गया बिहार, राजेश बढ़ावा उर्फ बबलू कतरास धनबाद, अजय सिंह कतरास धनबाद, करण सिंह मधुबन धनबाद, बिट्टू सागर मल्लाह कतरास एवं देव उर्फ प्रियेश सिंह पलामू का रहने वाला है।

Dhanbad Crime - घटना की जानकारी देते एसएसपी
Dhanbad Crime – घटना की जानकारी देते एसएसपी

एसपी ने अपराधियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी हीरो से जुड़ा हुआ अपराधी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा अगर किसी भी तरह के गोलीबारी आदि की घटना को अंजाम देने की कोशिश करता है तो उसका ठिकाना जेल होगा।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

JSSC CGL Result 2024: 1,844 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, लंबी कानूनी...

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2023 परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट सूची में शामिल 1,844 अभ्यर्थियों को नियुक्ति की...

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img