BPSC छात्रों के साथ प्रशांत, किले में तब्दील हुआ गांधी मैदान

पटना : पटना के गांधी मैदान में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थी सत्याग्रह करने वाले हैं। छात्रों का समर्थन देने जन सुराज पार्टी के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर गांधी मैदान पहुंचने वाले हैं। जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती गांधी मैदान में छात्र संसद कार्यक्रम करने वाले थे लेकिन इस पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर के गांधी मैदान पहुंचने की संभावना के बाद पूरे गांधी मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। सभी गेट को बंद कर दिया गया है। पूरे गांधी मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाटर कैनन और एंबुलेंस को तैयार कर दिया गया है। गांधी मैदान के अंदर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जो भी व्यक्ति गांधी मैदान के अंदर या बाहर धरना प्रदर्शन की कोशिश करेगा उसके खिलाफ गंभीर धारा में मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी देखें :

सैकड़ों की संख्या में गांधी मैदान पहुंचे BPSC अभ्यर्थी

70वीं बीपीएससी पीटी के अभ्यर्थी गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति पहुंचे। रि-एक्जाम की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में छात्र गांधी मैदान के अंदर गांधी मूर्ति पहुंचे हैं।

सैकड़ों की संख्या में गांधी मैदान पहुंचे BPSC अभ्यर्थी

रोक के बावजूद भी प्रशांत ने बुलायी गांधी मैदान में छात्रों का संसद

रोक के बावजूद भी गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी के मुखिया व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीपीएससी छात्रों का संसद बुलाई। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे हुए हैं। रि एक्जाम की मांग कर रहे है। 70वीं बीपीएससी पीटी के अभ्यर्थी लगातार 12वां दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज गांधी मैदान में धरना दे रहे हैं।

यह भी देखें :

PK 3 22Scope News
रोक के बावजूद भी प्रशांत ने बुलायी गांधी मैदान में छात्रों का संसद

यह भी पढ़े : BPSC अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में नहीं मिली छात्र संसद कार्यक्रम की अनुमति

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...