BPSC शिक्षक नियुक्ति पत्र : गांधी मैदान में जुटने लगे अभ्यर्थी

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीपीएससी में सफल अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। जितने भी सफल अभ्यर्थी हैं बारी-बारी से पटना के गांधी मैदान में पहुंचने शुरू हो गए हैं। बता दें कि नीतीश कुमार आज गांधी मैदान से 25 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। साथ ही आज कुल 1,20,336 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

बता दें कि सफल अभ्यर्थियों के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। जितने भी महिला सफल अभ्यर्थी हैं उन्होंने नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का यह काम महिलाओं के लिए कहीं ना कहीं खुशी का पल है। हमलोग काफी खुश हैं कि इतने बड़े लेवल पर हम लोगों ने परीक्षा दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हमलोगों को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र बांटेगें। बिहार सरकार को हम खास धन्यवाद देते हैं और नीतीश कुमार को जिन्होंने महिलाओं के लिए बढ़कर हमेशा से ही काम किया। आज इतने महिलाओं को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र मिलेंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...