DSP के साथ झड़प में मृतक युवक के परिजनों से मिले MLA चेतन आनंद

रोहतास: सासाराम में पिछले दिनों जन्मदिन पार्टी मना रहे युवकों का झड़प के बाद एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में विधायक चेतन आनंद मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और ढाढस बंधाया। चेतन आनंद ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि युवक की हत्या यातायात डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड ने गोली मार कर दी।

मामले की जानकारी लेने के बाद चेतन आनंद ने परिजनों को न्याय दिलाने का वादा किया और कहा कि इस तरह के घटना को कोई सिरफिरा ही अंजाम दे सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि ईगो की वजह से पुलिसकर्मियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। उन्हें जानकारी मिली है कि यातायात डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड ने युवक की गोली मार कर हत्या की है। इस तरह के मामले में उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल कर फांसी की सजा देनी चाहिए।

चेतन आनंद ने कहा कि मामले में वे खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। बता दें कि बीते शुक्रवार को सासाराम में जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों की यातायात डीएसपी के साथ झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने गोली चला दी और युवक की मौत हो गई थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Protest Against BPSC: पुलिस ने पहले रोका, टोका फिर दौड़ा दौड़ा कर ठोका

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

DSP DSP DSP

DSP

Bhagalpur Ration Card eKYC: 17 अक्टूबर को नाथनगर में विशेष अभियान,...

Bhagalpur Ration Card eKYC: बिहार सरकार के निर्देश पर भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड में 17 अक्टूबर को राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी के...

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...