Dhanbad Crime : बर्थडे से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर…

Dhanbad Crime : कल देर रात धनबाद के भागाबांध थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी और फरार हो गए। घटना के युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान विकास कुमार सिंह के रुप में हुई है जो केंदुआडीह थाना क्षेत्र के नया धौड़ा कुस्तौर निवासी है।

ये भी पढ़ें-Khunti Firing : शोरुम में अज्ञात अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफ का माहौल… 

Dhanbad Crime : पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद 

घटना के बाद भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अपराधियों के सुराग जुटाने में लग गई। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद किया है। पुलिस आसपासे सीसीटीवी तलाश रही है ताकि अपराधियों का कुछ सुराग मिल सके।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : चलती स्कूटी में आग लगने से मची अफरातफरी… 

दोस्त का बर्थडे मनाकर लौटने के दौरान घटी घटना

वहीं गंभीर रुप से घायल विकास ने बताया कि वह अपने एक दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त सोनू ने फोन कर बताया कि कुछ युवक रारी कोक दुर्गा मंदिर के पास उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। जिसके बाद वह अपने एक दोस्त शुभम यादव के साथ वहां पहुंचा। इसी दौरान मारपीट कर रहे युवक उनपर टूट पड़े। अंदाजा जताया जा रहा है कि पुराने मामले में यह गोलीबारी की गई है।

ये भी पढ़ें-Jamshedpur fire : केबल कंपनी में अचानक लगी भीषण आग, धधकती आग के बीच… 

इसी बीच उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसके दोस्त शुभम यादव ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। विकास के दायें हाथ और जांघ में गोली लगी है। हालांकि अब इसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद घायल विकास सिंह के बयान पर थाने में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

 

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...

बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे...

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत...