Giridih: होमगार्ड्स ने कैंप के बाहर की बैठक, समय से पूर्व सेवा मुक्त करने का लगाया आरोप

Giridih: गिरिडीह स्थित होमगार्ड कैंप के बाहर होमगार्ड्स की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान 400 जवानों को समय से पूर्व सेवा मुक्त किए जाने के विरोध को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही महानिदेशक सह महासमादेष्टा रांची, उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह एवं थाना प्रभारी पचम्बा को लिखित आवेदन दिए जाने का निर्णय लिया गया।

Giridih: होमगार्ड्स ने कैंप के बाहर की बैठक

विशेष जानकारी देते हुए झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 20 नवंबर 1984 को गृह रक्षकों को बहाल किया गया था और इन सभी की सेवानिवृति 60 वर्ष की उम्र में होनी है, किंतु वरीय अधिकारियों द्वारा समय से पूर्व ही 400 होमगार्ड्स को सेवा मुक्त किया जा रहा है, जिससे सभी आक्रोशित हैं।

Giridih: होमगार्ड्स ने दी चेतावनी

उन्होंने होमगार्ड इंस्पेक्टर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पैसों की मांग की जा रहा थी और नहीं देने पर सेवानिवृत किया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों पर भी उनके द्वारा होमगार्ड्स से अवैध उगाही करने, फर्जी बहाली के नाम पर पैसे गबन करने जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए। इसके अलावा उनके द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर 15 जनवरी तक उनकी सेवा मुक्त किए जाने के आदेश को रद्द नहीं किया गया तो सभी होमगार्ड्स कैंप के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को विवश होंगे।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...