Commercial Advertisment

आईटीसी फ्रेंचाइजी मैनेजर से दिनदहाड़े 13 लाख की लूट, होटल मैनेजर को गोली मारी

रांची: रांची के पंडरा इलाके में सोमवार को आईटीसी कंपनी के फ्रेंचाइजी मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता से 13 लाख रुपए लूट लिए गए। घटना दोपहर 12:30 बजे की है, जब सुमित आईसीआईसीआई बैंक में पैसे जमा करने पहुंचे थे। बैंक के बाहर कार से उतरते ही दो अपराधियों ने उन्हें पिस्टल के बट से मारकर पैसे भरा झोला छीन लिया।

लूटपाट के दौरान पास खड़े लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार ने अपराधियों को रोकने का प्रयास किया। अपराधियों ने उन पर फायरिंग की, जिससे एक गोली उनके पेट में और दूसरी बांह में लग गई। इसके बाद तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घायल होटल मैनेजर को तुरंत मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली पेट से होते हुए छाती में फंस गई थी, जिसे ऑपरेशन के जरिए निकाल दिया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय घटनास्थल पर पहुंचे। लापरवाही के आरोप में पंडरा ओपी की पेट्रोलिंग पार्टी के एक दारोगा और दो जवानों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

पुलिस ने एक अपराधी की तस्वीर जारी करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी मालिक नीरज गुप्ता ने इस संबंध में पंडरा ओपी में मामला दर्ज कराया है।

आईटीसी का गोदाम पंडरा बाजार समिति के पास स्थित है, जहां से फ्रेंचाइजी मैनेजर सुमित गुप्ता कैश लेकर बैंक के लिए निकले थे। बाइक सवार अपराधी पहले से उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह बैंक पहुंचे और थैला लेकर उतरे, अपराधियों ने झपट्टा मारकर पैसे छीन लिए।

लूटपाट के दौरान होटल मैनेजर सुमित कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधियों का सामना किया, लेकिन आस-पास खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे। यदि लोगों ने सामूहिक प्रयास किया होता, तो अपराधियों को मौके पर पकड़ा जा सकता था।

पुलिस अबतक अपराधियों का सुराग नहीं लगा पाई है। शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Chhath Puja Mitti Chulha: छठ की पवित्रता के लिए कुम्हार भी...

Chhath Puja Mitti Chulha, रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के बाद बाजारों...

Koderma School Teacher Suspension: कोडरमा के स्कूल में शिक्षक को लेकर...

Koderma School Teacher Suspension: शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा...

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...