Advertisement
Advertisement
Advertisement

AISA 3 जनवरी को करेगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

भोजपुर: राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर पिछले 14 दिनों से बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा लिए जाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं। गर्दनीबाग में धरना कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन  में भोजपुर में मंगलवार को आइसा ने प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता करते हुए आइसा के जिला सचिव विकास कुमार ने कहा कि बिहार में आइसा और आरवाईए ने सोमवार को राज्य में चक्का जाम किया था।

सरकार अभ्यर्थियों की बात मानने के लिए तैयार नहीं है। बिहार में जदयू और भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। इसलिए आइसा आगामी तीन जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरवाईए के जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की आवाज को सरकार खामोश करना चाहती है लेकिन जब तक सरकार उनकी बात नहीं मान लेती है तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांगें हैं कि सरकार बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कर दुबारा लिए जाने की घोषणा करें। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाये और हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों को रिहा किया जाए। बीपीएससी परीक्षा में हुए पेपर लीक की सरकार निष्पक्ष जांच करवाए और माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए सख्त कानून बनाए।

उन्होंने कहा कि तीन जनवरी को हमलोग गांधी मैदान में जमा होंगे और फिर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकलेंगे। इस दौरान आइसा के जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद, आईसा नेता शाहिल अरोरा समेत अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-   New Year मां अरण्य देवी के मंदिर में उमड़ेगी भीड़, सारी तैयारी पूरी…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

AISA AISA AISA AISA

AISA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...