Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुर में सीएम से मुलाकात करना चाहता है AISA का प्रतिनिधिमंडल, सौंपेगा 13 सूत्री…

भोजपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत आगामी 16 फरवरी को भोजपुर पहुंचेंगे। भोजपुर में सीएम लोगों को कई योजनाओं की सौगात देंगे साथ ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। इधर मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान AISA आरवाईए के छात्र मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की मांग कररहे हैं।

AISA के बिहार राज्य सचिव सब्बीर कुमार ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग लंबे समय से जिले जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के साथ ही बीपीएससी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग समेत 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन हमलोग मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपना चाहते हैं। AISA के छात्रों ने कहा कि अगर हमलोगों को मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करने दिया जाता है तो फिर हमलोग विरोध करेंगे।

CM के दिल्ली दौरा पर RJD का हमला, जदयू ने पूछा ’20 वर्षों के शासनकाल में…’

क्या है AISA की मांग

  1. बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा आयोजित की जाये। उच्चस्तरीय न्यायिक जांच के साथ ही शिक्षा-परीक्षा माफिया और पेपर लीक को लेकर सख्त कानून बनाई जाये।
  2. बीपीएससी मामले में जेल में बंद छात्रों को रिहा किया जाये और मुकदमा वापस लिया जाये।
  3. विश्वविद्यालयों में व्याप्त आर्थिक और प्रशासनिक अनियमितताओं पर रोक लगे।
  4. पंचायत स्तर पर हाई स्कूल और प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए।
  5. छात्र-शिक्षक का अनुपात तय मानकों के अनुसार कर शिक्षकों की नियुक्ति की जाये।
  6. सरकार विभागों में आउटसोर्सिंग की व्यवस्था बंद की जायेभोजपुर
  7. सभी रिक्त पदों पर स्थायी बहाली का प्रबंध किया जाये।
  8. सरकारी नौकरियों में बिहार के लिए 70 प्रतिशत की डोमिसाइल नीति लागू की जाये।
  9. 18 से 35 वर्ष के सभी बेरोजगारों को पांच हजार रूपये प्रति महीने दिए जाएं।
  10. कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव अविलंब कराया जाये।
  11. बिहार में युवा आयोग का गठन हो।
  12. युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दी जाये
  13. जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाये।

यह भी पढ़ें-   11251 सड़कों के उन्नयन की Cabinet ने दी स्वीकृति, 7 वर्षों तक…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...