Dhanbad: युवक का शव मिलते ही लोगों ने किया बवाल, पुलिस को करना पड़ा बल का प्रयोग

Dhanbad: साल 2025 के पहले दिन जहां लोग खुशियां मना रहे हैं, वहीं धनबाद के बैंक मोड़ थाने में काफी संख्या में महिला और पुरषों ने इंसाफ की मांग कर थाने का घेराव कर दिया। मामला मटकुरिया विकास नगर में युवक के शव बरामद होने से जुड़ा है। आक्रोशित लोगों ने हत्या की बात कहते हुए आरोपी को गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। काफी समझाने के बावजूद भी जब स्थानीय लोग नहीं माने तो भीड़ हटाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

Dhanbad: युवक का शव मिलने पर बवाल

मटकुरिया विकास नगर स्थित नाले के समीप 37 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक का नाम आकाश कुमार, जो आसपास का रहने वाला था। नए वर्ष के पहले दिन बुधवार की सुबह सुबह पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। युवक की मां ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अपने कस्टडी में रखा है। आरोपी ने उनके बेटे को मारकर नाले में फेंक दिया है।

Dhanbad: पुलिस ने किया बल का प्रयोग

आरोपी को अपने हवाले करने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस को सड़क जाम हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल धनसार और बैंक मोड़ थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...