Advertisment

नए SSP आनंद कुमार का कार्यालय में आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत

गया : गया शहर के एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को नए एसएसपी आनंद कुमार का आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस विशेष अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे। पदभार संभालते ही एसएसपी आंनद कुमार ने जिलेवासियों को नए साल की शुभकामना देते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना होगा और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

एसएसपी आंनद कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना मेरा उद्देश्य है। एसएसपी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का हर अधिकारी और कर्मचारी जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि गया जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक : अपराध पर लगाम, SSP आशीष भारती के कार्यकाल में इतने अपराधी भेजे गए जेल

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...