Illegal Mining की विभाग को जानकारी देने वाले को राज्य सरकार करेगी सम्मानित, सीएम ने किया 24 लोगों को…

मुख्यमंत्री ने खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन की सूचना देनेवाले बिहारी योद्धाओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करनेवाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित होनेवाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माऊस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलनेवाली राशि हस्तांतरित की। अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं की सूचना देनेवाले को यह राशि प्रदान की जा रही है। इसके तहत ट्रैक्टर की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 5 हजार और ट्रक की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सम्मानस्वरूप दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विभाग के अद्यतन कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम हेतु किए जानेवाले कार्य, विभाग में किए जा रहे नवाचार सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक विनोद दूहन उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अयोध्या में New Year पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रही लाखों श्रद्धालु की भीड़

Illegal Mining Illegal Mining Illegal Mining

Illegal Mining

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...