Advertisment

तीन घंटे में पहुंच जायेंगे Patna, विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

Patna

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने विभाग की उपलब्धियों को बताने हेतु एक प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में अभी करीब डेढ़ करोड़ हजार से अधिक राशि की लागत से सड़क और पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। हमलोग सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार के अवरोध को खत्म करने पर काम कर रहे हैं। राज्य में हम सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार प्रगति के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से वादा किया था कि राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में पटना पहुंचा जाएगा लेकिन अब हमलोग नया लक्ष्य रख रहे हैं कि 2027 तक तीन से साढ़े तीन घंटे में पटना पहुंच सकें। राज्य में एनएच की लंबाई बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। इसके लिए हमलोग केंद्र सरकार की भी मदद ले रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोग बिहार की सड़कों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप एनएच में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।

राज्य में निर्माणाधीन मुजफ्फरपुर बायपास, बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन निर्माण कार्य फरवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके साथ ही सिमरिया औंटा के बीच सड़क निर्माण जल्द ही पूर्ण हो जायेगा। गया डोभी पथ का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। हाईस्पीड कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार पूरी ताकत के साथ जमीन उपलब्ध करवा रही है और केंद्र की सरकार लगातार सड़क निर्माण कर रहे हैं। दोनों सरकार के आपसी सामंजस्य से प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुसार बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

बिहार में आज 14 बायपास सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति में है। कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए हमने ओपीआरएमसी में पारदर्शिता लाने के लिए आमजनों को भी उपलब्ध करवाया है। लोगों का इस सरकार पर विश्वास बढ़ा है। बिहार में सभी विभाग सुशासन लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपलोगों के माध्यम से जो भी गड़बड़ी की जानकारी आती है मैं खुल कर कह रहा हूं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले को छोड़ा नहीं जायेगा बल्कि उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। जो भी अधिकारी भ्रष्ट होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी और विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी काम पारदर्शिता के साथ तय समय में पूरी की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Re-Exam को लेकर AISF समेत कई संगठन पहुंचे डाकबंगला चौराहा, भारी संख्या में पटना पुलिस बल की तैनाती…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna

Patna

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...