Dhanbad: जिले के गोविंदपुर अंचल क्षेत्र पारसी पंचायत में स्थित केजी स्प्रिट के गेट के सामने 25 दिसंबर से लोग धरना पर बैठे हुए हैं। धरना प्रदर्शन का मुख्य कारण केजी स्प्रिट से प्रदूषित धुआं और गंदे पानी का बहाव है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।
Dhanbad: स्प्रिट कंपनी के खिलाफ धरना जारी
घटना को लेकर पारसी के मुखिया मैराज अंसारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जो भी कागजात प्रदूषण एवं NOC कंपनी के द्वारा अधिग्रहण किया गया है, फैक्ट्री लगने से पूर्व ग्रामसभा का दस्तावेज मांगा गया था, वो सार्वजनिक हो। साथ ही कंपनी के द्वारा गलत ढंग से जो 17 लोगों पर FIR की गयी हो, उसकी पुलिस प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच हो।
अंसारी ने कहा कि गांव के लोग ही मरेंगे तो फिर वैसी कम्पनी की जरूरत क्या है। कम्पनी गलत तरीके से खुदिया नदी के पानी को भी दूषित कर रही है। लोग नहाने एवं जानवर पानी पीते हैं। इसकी भी जांच हो और गलत तरीके से 17 लोगों पर FIR हुई है, उसकी जांच हो।
नित्यानंद मंडल की रिपोर्ट



















