निजी कंपनी पर ठगी का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस थाने में शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार 

झरिया. थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी द्वारा ठगी और जालसाजी करने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी गाड़ी मालिकों ने झरिया थाना में लिखित शियाकत कर न्याय की गुहार लगाई है।

निजी कंपनी पर ठगी का आरोप

इस मामले में भुक्तभोगी गाड़ी मालिकों का कहना है कि गुजरात बावनगर की वैष्णवी टांसपोर्ट कंपनी ने हम लोगों से कहा कि आप लोग अपने-अपने नाम से बैंक से गाड़ी फाइनेंस करवाइए और हमारी कंपनी को गाड़ी दीजिए, जिसके बदले हमारी कंपनी गाड़ी का एमआई और गाड़ी मालिकों को 25 हजार रुपये महीना देगी। हम लोगों ने पैसे कमाने के लालच में बैंक से गाड़ी फाइनेंस करवा लिया और गुजरात की कंपनी को दे दिया।

गुजरात की इस कंपनी ने 8 से 9 महीना तक गाड़ी का एमआई भर और गाड़ी मालिकों को 25 हजार रुपये महीने भी दिये, किंतु पिछले दो तीन महीने से गुजरात की कंपनी ने ना तो बैंक का एमआई भर रहा है और ना ही हम गाड़ी मालिकों को महीना पैसा दे रहा है। कंपनी से पैसा मांगने पर आज कल कर रही है। गुजरात की इस कंपनी ने पूरे धनबाद जिला में कुल 50 से 60 लोगों को करोड़ों रुपये का चुन लगाकर भागा गया है, उसी की लिखित शिकायत करने हम लोग झरिया थाना पहुंचे हैं।

झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...