शराबबंदी को लेकर प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

बेगूसराय : शराबबंदी अभियान और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने का काम जिला प्रशासन कर रही है. सोमवार को डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस जागरूकता रथ को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस न्याय मित्र के द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जाएगी और लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करेगी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार में शराबबंदी है और नशा मुक्ति अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए इस रथ को रवाना किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि शराब नहीं पीये और जहां भी अवैध शराब की बिक्री या देसी शराब का निर्माण की सूचना मिले तो इसकी जानकारी उनको दी जाए ताकि शराबबंदी अभियान सफल हो सके. डीएम ने कहा कि शराब की सूचना देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा.

रिपोर्ट : सुमित

100 दिवसीय एक्टिव केस फाइंडिंग जागरूकता रथ रवाना

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...