Arms Act के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत, परिजनों ने किया थाना का घेराव

मुंगेर: मुंगेर में पुलिस की गिरफ्त में एक Arms Act के एक आरोपी की मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने थाना का भी घेराव किया। मामला मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र की है जहां शुक्रवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी बिदवाड़ा शर्मा टोला से एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस गिरफ्तार मोती कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर थाना ले आई जहां अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

तबियत बिगड़ते देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर परिजन थाना पहुंच कर थाना का घेराव करने लगे और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद, सदर एसडीपीओ राजेश कुमार सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मुखबिरी करने वाला छोटू और सुशील की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया था।

पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद दोनों मुखबिर मृतक के साथ मारपीट करने लगे जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई। बाद में पुलिस उसे थाना लेकर गई जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस के साथ छापेमारी में गए दोनों मुखबिर पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कासिम बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली की बिंदवादा शर्मा टोला में एक व्यक्ति अवैध हथियार का निर्माण करता है।

सूचना पर पुलिस पहुंची और मोती कुमार शर्मा के घर में छापेमारी की जहां पुलिस ने तीन आदमी को पिस्तौल सहित हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया। इस मामले में 55 वर्षीय मोती कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस कासिम बाजार थाना ले आई लेकिन उसकी तबीयत खराब होने लगी जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में वह जेल जा चुका था। मृतक के परिजनों के आरोप पर उनके द्वारा दिए जाने वाले आवेदन पर प्रथामिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC की परीक्षा में इतने परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल, डीएम ने कहा…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Arms Act Arms Act Arms Act Arms Act Arms Act

Arms Act

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...