Hazaribagh : हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज भाजपा से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज अपने जन्मदिन पर संजीवनी सेवा कुटीर का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और चतरा सांसद कालीचरण सिंह मौजूद रहे एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मांडू विधायक तिवारी महतो, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी भी मौजूद रहे।
Hazaribagh : यह एक बेहतरीन प्रयास है-सांसद मनीष जायसवाल

इस कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान चतरा सांसद कालीचरण सिंह और स्थानीय हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर संजीवनी सेवा कुटीर के कार्यालय का उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा यह एक बेहतरीन प्रयास है जिससे कि अस्पताल आने वाले लोगों को मदद मिल सकेगी तथा वैसे लोग जो अस्पताल में दलाली करते हैं उसपे भी रोक लगेगा।
वही भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह एक प्रयास है कि हजारीबाग के आम लोगों को अस्पताल आने पर अगर समुचित इलाज नहीं मिले तो उनका वो इस संजीवनी सेवा कुटीर के माध्यम से सहायता प्रदान कर सके एवं साथ ही उन्होंने कहा कि इस संजीवनी सेवा कुटीर के 2 लोग रांची रिम्स में भी उपलब्ध रहेंगे जो हजारीबाग से जाने वाले मरीजों की मदद करेंगे।
हजारीबाग से शशांक शेकर की रिपोर्ट—
Highlights


















