Advertisement
Advertisement

Munger: हथियार और मादक पदार्थ के साथ वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में….

मुंगेर: पुलिस की सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुंगेर में इन दिनों तीन युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि तीन युवक हाथों में अवैध हथियार लिए हुए हैं। एक वीडियो में युवक हाथ में हथियार लिए हुए है तो दुसरे हाथ में नोटों की गड्डी जबकि तीसरा युवक भोजपुरी गाने पर थिरक रहा है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो धरहरा थाना क्षेत्र की है जहां तीन युवक के हाथ में हथियार और रूपये की गड्डी है। साथ ही एक पॉलिथिन में कुछ मादक पदार्थ भी नजर आ रहा है। वीडियो तस्वीर पर किंग ऑफ़ महरणा लिखा हुआ है। वायरल वीडियो सामने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और तींनो युवकों की पहचान कर ली है।

पुलिस सभी युवकों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वीडियो करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड किया गया था। मामले में धरहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि वीडियो की सत्यापन कर ली गई है, युवकों की पहचान भी कर ली गई है। जल्दी ही तीनों युवको को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC की परीक्षा में इतने परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल, डीएम ने कहा…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger

Munger

Commercial Advertisment

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...