Advertisment

मुठभेड़ में Bihar STF ने कुख्यात सुशील मोची को मार गिराया

पूर्णिया: सिमांचल समेत बिहार और पश्चिम बंगाल में वांछित कुख्यात डकैत सुशील मोची को बिहार एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। बिहार एसटीएफ ने पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रूपये का इनामी कुख्यात सुशील मोची को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि सुशील मोची पर डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। मामले में पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी गांव में बिहार एसटीएफ और पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी।

इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान टीम ने कुख्यात को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के पास घटनास्थल को सील कर दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुख्यात पर कटिहार जेल में बंद होने के बाद भी सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी सुशील मोची ने अमौर थाना क्षेत्र के खाड़ी महीनगांव के मुखिया सबीर आलम के घर में डकैती की साजिश रची थी।

पुलिस ने डकैती में शामिल अमौर के असद मदनी और जेल में बंद अपराधी सुशील मोची की पत्नी पूनम देवी को डकैती में लुटी गई राशि समेत अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि कुख्यात कुछ समय पहले ही जेल से बाहर निकला था। जेल से बाहर निकलते ही कुख्यात पूर्णिया में एक और बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था।

यह भी पढ़ें-   Electricity के क्षेत्र में उपलब्धियों वाला वर्ष रहा 2024, उर्जा मंत्री ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Bihar STF Bihar STF Bihar STF

Bihar STF

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...