Paneer खाने के हैं शौक़ीन तो हो जाएं सावधान, राजधानी में खुलेआम बिक रहा है नकली पनीर

पटना: अगर आप पनीर खाने के शौक़ीन हैं तो सावधान हो जाइये क्योंकि राजधानी पटना में एक बड़ा गैंग है जो नकली पनीर का कारोबार करते हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है साथ ही करीब ढाई सौ किलो पनीर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नकली पनीर के कारोबारी बिहार के साथ ही दूसरे राज्यों में भी नकली पनीर सप्लाई करते हैं।

मामले में रेल एसपी अमृतेंदु ठाकुर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पार्सल के समीप रेल पुलिस ने भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया है। पुलिस ने जब पनीर का सैंपल जांच के लिए भेजा तो जांच रिपोर्ट में पनीर नकली और मिलावटी होने की पुष्टि हुई। मामले में पुलिस ने वैशाली निवासी एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ कर रही है। रेल एसपी ने कहा कि राज्य में नकली और मिलावटी पनीर के कारोबारी के पूरे गैंग की जांच की जा रही है, जल्द ही अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna: यात्रा पर निकलने से पहले प्रशांत किशोर और पप्पू यादव पर जम कर बरसे तेजस्वी, कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Paneer Paneer Paneer

Paneer

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Patna Fake Paneer Factory: दूध, पनीर और घी को खराब होने...

Patna Fake Paneer Factory: बिहार में नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पटना जिले के...

Pakur Railway Station Security: प्लेटफार्म पर मवेशियों की एंट्री रोकने के...

Pakur Railway Station Security: रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...

Pakur Congress Monthly Meeting: संगठन की मजबूती से लेकर मतदाता अधिकार...

Pakur Congress Monthly Meeting: जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित...