Advertisement
Advertisement
Advertisement

VVIP बारात में शामिल बुजुर्ग लापता, धनबाद पुलिस हुई रेस

धनबाद : एक अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी के भतीजे की बेटी की शादी में शामिल होने आए 65 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत गोविंदपुर थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायत दर्ज होते ही लापता बुजुर्ग को ढूंढने के लिए गोविंदपुर समेत पूरे जिले की पुलिस रेस हो गई है.

शिकायत दर्ज कराने वाले दूल्हे के पिता बैजनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि बेगूसराय से बरात लेकर गोविंदपुर स्थित गुलमोहर रिसोर्ट आए थे, जहां उनके बेटे की शादी अवकाश प्राप्त आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के भतीजे कुश सिंह की बेटी के साथ बीती रात संपन्न हुई. सोमवार की सुबह विदाई के वक्त 65 वर्षीय रामसेवक सिंह उर्फ धोलो काका नामक बुजुर्ग बरात से गायब पाए गए और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोविंदपुर थाने में दर्ज कराई गयी. इस घटना के बाद पुलिस रेस हो गयी है. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. परिजनों को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पुलिस बुजुर्ग को बरामद कर लेगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

गिरिडीह की ऐतिहासिक गौशाला में केंद्रीय मंत्री का आगमन, गौसेवा के...

गिरिडीह: गिरिडीह की उपनगरी पचंबा स्थित ऐतिहासिक श्री गोपाल गौशाला में आयोजित 129वें गोपाष्टमी मेले की रौनक लगातार बढ़ रही है। मेले के चौथे...

झारखंड की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील! 375 करोड़ में बिका...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र न्यूक्लियस मॉल का सौदा 375 करोड़ रुपये में पूरा हो गया है। सर्कुलर रोड स्थित...

दरभंगा में पासपोर्ट सेवा केंद्र का बदला पता, 23 नवंबर से...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने दरभंगा...