भारत माता की जय कहना पड़ गया भारी, निलंबित हुए शिक्षक

बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के विश्वासपुर स्थित संजय गांधी उच्च विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के द्वारा पत्र निर्गत कर जानकारी दी गई कि स्कूल में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षक हसन रजा के द्वारा राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता की जय बोलने पर टीका टिप्पणी करने सहित ड्यूटी के दौरान नींद में सोने बिहार राज्य प्रार्थना गीत करवाने में बाधा पहुंचाने का आरोप था। जांच के क्रम में पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करने तथा शैक्षणिक माहौल खराब करने के आरोप में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। जानकारी देते हुए बीआरसी भरको आरपी संजय सिंह ने रविवार दिन के करीब 11 बजे बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के द्वारा जांचों प्रांत शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़े : मंदार की धरती से कई यादगार पलों को संजोकर साथ ले जा रहे हैं SP सत्य प्रकाश

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

भागलपुर में एयरपोर्ट के पास 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में...

भागलपुर : भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों को लेकर नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद विरोध शुरू हो...

CM व डिप्टी CM व प्रदेश अध्यक्ष सहित NDA के शीर्ष...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन...

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...