Advertisement
Advertisement

खलिहान में सो रहे Dealer की गला काट हत्या, इलाके में फैली सनसनी

जमुई: जमुई में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक राशन डीलर की गला काट कर हत्या कर दी। घटना जमुई के सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव की है जहां बीती रात अपराधियों ने एक डीलर शिवनंदन महतो की सोते वक्त गला काट कर हत्या कर दी। मामले में परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की रात अपने खलिहान में सोने गए थे। सुबह जब ग्रामीणों ने खलिहान में शव देखा तो फिर उनकी हत्या की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम भी बुलाई। परिजनों ने बताया कि मृतक की किसी कोई दुश्मनी नहीं थी, उनकी हत्या किसने की यह पता नहीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मामले में सिकंदरा थाना के थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने कहा कि शव कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मामले की छानबीन के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna में दो युवती के साथ गलत करने की कोशिश, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से हुआ फरार

जमुई से ब्रह्मदेव यादव  की रिपोर्ट

Dealer Dealer Dealer

Dealer

Commercial Advertisment

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...