Advertisment

साइबर अपराधियों का नया फितूर, गया में योगी, हेमंत, राबड़ी देवी और मंगल पांडे के नाम से किया फेक टीकाकरण

गया : गया में एक बार फिर साइबर अपराधियों की करतूत देखने को मिला है. गया जिले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के नाम पर गया में टीकाकरण किया गया है. इस मामले की जानकारी जिले के सिविल सर्जन डॉ. केके राय ने दी.

दरअसल यह मामला गया जिले के टिकारी प्रखंड के अल्लीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां साइबर अपराधियों के द्वारा पासवर्ड और यूजर आईडी को हैक कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का फेक आईडी से टीकाकरण किया गया है. इस मामले में गया के सिविल सर्जन ने स्थानीय पदाधिकारी को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

आपको बता दें कि इस तरह का मामला कुछ दिन पूर्व भी अरवल में देखने को मिला था. सिविल सर्जन ने बताया कि जिस यूजर आईडी और पासवर्ड से टीकाकरण किया गया है उसे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है. सभी को निर्देश दिया गया है कि अपना नया पासवर्ड और यूजर आईडी बनाएं और उसके बाद वह लोगों का टीकाकरण कराएं.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

साइबर क्रा’इम का शि’कार हुआ पूर्व सैनिक, उड़ाया इतना रुपए, जानिए साइबर अप’राध से बचने के उपाय

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...