आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में आरा सदर ब्लॉक में निरीक्षण किया गया। इससे हड़कंप मच गया। आरा सदर ब्लॉक कार्यालय और बीडीओ कार्यालय में जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। दाखिल खारिज वाद, परिमार्जन के लंबित आवेदनों और अभिलेखों की जांच करने का निर्देश दिया गया। बता दें कि जमीन से संबंधित दाखिल खारिज को लेकर लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटारा करने का डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कई लोगों की समस्या को भी सुना गया। कई शिकायतों के बाद जिलाधिकारी द्वारा आज अंचल कार्यालय में निरीक्षण किया गया। अंचल कार्यालय की सीओ पल्लवी गुप्ता मौजूद रहीं। इस मौके पर एसडीओ रश्मि सिंह भी रही। जिलाधिकारी ने सभी विभागों में घूम-घूमकर निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
यह भी पढ़े : फास्ट फूड्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


















