गया में Youth RJD की बैठक में तेजस्वी के कार्यक्रम पर चर्चा, विधानसभा चुनाव में….

गया: गया में युवा राजद और युवा महानगर कार्यकारणी सदस्यों की एक दिवसीय बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता युवा राजद गया के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन पासवान ने की, जबकि संचालन युवा नगर अध्यक्ष समीर यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत और शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल शामिल हुए। दोनों नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर युवा राजद गया के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष निज़ाम भाई ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में 16 जनवरी 2025 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने और 5 मार्च 2025 को पटना में आयोजित होने वाले युवा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री रहते 17 महीनों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

इनमें प्रमुखत महिलाओं को 2500 रूपये प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली, दिव्यांगों, विधवाओं, बुजुर्गों को 400 रूपये की जगह 1500 रूपये की सहायता, स्मार्ट मीटर से मुक्ति दिलाने की घोषणाओं को घर-घर तक पहुंचाना शामिल है। युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन पासवान ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से युवा जिला प्रवक्ता अविनाश यादव जिला महासचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, वरीय जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला महासचिव सुदामा यादव, नगर उपाध्यक्ष सनी यादव, मीडिया प्रभारी बजरंगी भाई, धर्म कुमार बिंदु, अनुज कुमार प्रखंड अध्यक्ष, शेरघाटी विजय यादव प्रखंड अध्यक्ष, डोभी इस्लाम अंसारी प्रखंड अध्यक्ष, बाराचट्टी सिकंदर पासवान प्रखंड अध्यक्ष, टंकुपा बलि अजीजी प्रखंड अध्यक्ष, फतेहपुर और अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna Police की गाड़ियों में नहीं है तेल, पेट्रोल पंप से लौट रही गाड़ियां, DGP के निर्देश पर कैसे हो अमल..

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Youth RJD Youth RJD Youth RJD Youth RJD

Youth RJD

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...