पटना: राजद के विधायकों की बैठक संपन्न हो गई है। राजद के विधायकों की बैठक राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई जिसमें राजद के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। बैठक के बाद तेजस्वी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी की बैठक थी। बैठक में हमने पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। सभी नेताओं को स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।
अधिक से अधिक सदस्य बनाने और चुनाव को लेकर बैठक की गई और हमें भरोसा है कि राज्य की अगली सरकार राजद की होगी। तेजस्वी यादव ने अमित शाह के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह को माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने बाबा साहेब के बारे में जिस तरह का बयान दिया है उसके हिसाब से उन्हें इस्तीफा देना चाहिए लेकिन उन्हें शर्म ही नहीं है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- ‘Nitish मतलब सबकी स्वीकार्यता’, BJP कोर कमिटी की बैठक के बाद जदयू ने जारी किया पोस्टर
पटना से महीप राज की रिपोर्ट



















