क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ नेशनल यूथ पार्लियामेंट !

268
क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ नेशनल यूथ पार्लियामेंट !
क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ नेशनल यूथ पार्लियामेंट !
Advertisment

धनबाद: क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में नेशनल यूथ पार्लियामेंट स्कीम के तहत, संसदीय कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल को विकसित करना था। इसमें कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisment

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेसिडेंट कंचन हेंब्रम के भाषण से हुई। इसके बाद स्पीकर शमा तरन्नुम और सेक्रेटरी जनरल रोशन कुमार ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। विभिन्न बिलों पर बहस और चर्चा हुई:
– बजट बिल पर फाइनेंस मिनिस्टर नूपुर पॉल और विपक्ष की सौम्या कुमारी ने विचार रखे।
– यूसीसी बिल पर लॉ मिनिस्टर सुषमा कुमारी, विपक्ष के नैतिक गुप्ता और आसिफ अंसारी ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई।
– एयरपोर्ट बिल पर मिनिस्टर फैजान अंसारी, विपक्ष के फरहान खान और सादिकां ने बहस की।

फॉरेन डेलीगेट्स के रूप में अक्षत गुप्ता, पीयू चंद्रा और सानिया परवीन ने अपनी भूमिकाएं प्रभावशाली तरीके से निभाईं। मीडिया टीम में श्रेया कुमारी, दीप पॉल और अंश ने भी सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम की सफलता में डायरेक्टर ईसा शमीम और प्रिंसिपल विजेता दास ने छात्रों और उनकी टीम की मेहनत की सराहना की। कोऑर्डिनेटर राखी ओझा और अन्य शिक्षकों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाग लेने वाले छात्र:
कंचन हेंब्रम, शमा तरन्नुम, रोशन कुमार, नूपुर पॉल, सौम्या कुमारी, सुषमा कुमारी, नैतिक गुप्ता, आसिफ अंसारी, फैजान अंसारी, फरहान खान, सादिकां, अक्षत गुप्ता, पीयू चंद्रा, सानिया परवीन, श्रेया कुमारी, दीप पॉल, अंश , यूसुफ लाईक, शिप्रा राव, अबुजद आलम, अंकुर कुमार मंडल, विक्रम शर्मा, गोपी लाल महतो, सत्यम कुमार, सुजल कुमार मंडल, मोहम्मद अरमान अंसारी, विक्रम मंडल, रुचि कुमारी, नितेश कुमार मंडल, फरहान खान, नौशाद परवीन, संस्कृति कुमारी, वर्षा कुमारी, दिया मंडल, शिवानी कुमारी, संध्या कुमारी, जानवी कुमारी, रुकेया परवीन, इंशा अर्जु, लैबा तबस्सुम, रुचि कुमारी, स्नेहा कुमारी, शौर्य कुमार, अंश राज, ज़हीर अनवर, प्रेरणा कुमारी, पियू चंद्रा, दीप पॉल, फरहान अख्तर, मोहित कुमार मंडल, सुफिया इकबाल, अपूर्वा दत्ता, तसफा निगार, अदीबा परवीन, अक्षत गुप्ता, नैतिक, ज़ारा हयात खान, अनन्या शॉ, श्रेया मंडल, निशाद फातिमा, सिमरन जाबीन, आदित्य शर्मा, श्रेया कुमारी, सानिया परवीन, दुलाल भंडारी, अभिनव चौधरी, सोनू मंडल, स्वप्निल मंडल, मिहिर कुमार गुप्ता, आर्यन कुमार, प्रिंस कुमार, आकाश मंडल, रिया कुमारी, आकांक्षा।

यह आयोजन क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिबद्धता और छात्रों की मेहनत का प्रतीक रहा।

Advertisement