Court के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे CO, लोगों ने कर दिया हमला फिर…

जहानाबाद: जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गए अंचलाधिकारी और अन्य कर्मियों के पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के हमले में अंचलाधिकारी को चोट भी लगी है। घटना के बाद मौके पर एसडीओ और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामला जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के इनरपुर गांव की है जहां कोर्ट के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी रंजीत कुमार उपाध्याय दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। अंचलाधिकारी के पहुँचते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पूरी टीम पर हमला बोल दिया।

मामले में एसडीओ राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पईन की जमीन पर घर बना लिया था। मामले में कुछ अन्य ग्रामीणों ने कोर्ट में शिकायत की थी जिसके बाद कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के आलोक में जब टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में कोई खास क्षति नही हुई।

2 23 22Scope News

बाद में भारी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पांच मकानों को ध्वस्त किया गया है। ग्रामीण अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे। वहीं मामले में ग्रामीण दीपू कुमार ने बताया कि हमलोगों को कल शाम में नोटिस मिला और आज जेसीबी से घरों को तोडा जा रहा है। हमलोगों को यहां से दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का समय नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें-  आपदाओं से लड़ने में बिहार का सहयोग करेगा ISRO, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम सेवा केंद्र का ‘सैक‘ के साथ MOU

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Court Court Court

Court

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...