Saturday, August 2, 2025

Latest News

Related Posts

CM Yogi : बंटे रहेंगे तो उत्पीड़न होगा…एक रहेंगे तो सनातन-देश मजबूत होगा

डिजिटल डेस्क। CM Yogi : बंटे रहेंगे तो उत्पीड़न होगा…एक रहेंगे तो सनातन-देश मजबूत होगा। CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पहली वर्षगांठ पर अंगद टीला से लोगों को संबोधित करते हुए  एक बार फिर बटेंगे तो कटेंगे की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनका यह संबोधन फिर से सुर्खियों में आ गया है।

CM Yogi ने रामलला के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया और फिर अपने संबोधन में कहा कि –‘यदि हम जाति के आधार पर बंटे रहेंगे, तो उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। एक रहेंगे तो सनातन मजबूत होगा, देश मजबूत होगा’।

अयोध्या में यह बोले CM Yogi आदित्यनाथ…

बीते शनिवार को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में पहली बार अपने अंगद टीला से संबोधन देते हुए CM Yogi आदित्यनाथ राजकाज से धर्म-कर्म की बातें करते हुए अपने ही अंदाज में लोगों को नसीहत भी दी।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…राम मंदिर का निर्माण दुनिया में दबी-कुचली सभ्यता और संस्कृति के लिए संदेश भी है कि लोकतांत्रिक, संविधान सम्मत तरीके से अधिकार लिए जा सकते हैं। समाज बंटा था तो देव स्थल अपमानित हो रहे थे। जाति व अन्य वादों के आधार पर विभाजित रहेंगे तो अपमानजनक स्थितियों का निरंतर सामना करना पड़ सकता है।

…एक बात ध्यान रखना होगा कि आज से पहले वह कौन सी परिस्थितियां थीं, जब समाज बंटा था। यदि हम जाति के आधार पर बंटे रहेंगे, तो उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। एक रहेंगे तो सनातन मजबूत होगा, देश मजबूत होगा’। 

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ।
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ।

विभाजित होने के खामियाजा सबसे पहले धर्मस्थलों, बहन-बेटियों को भुगतना पड़ेगा…

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…यदि भाषाई, क्षेत्रीय और जाति के आधार बंटेगे तो सबसे पहले इसका खामियाजा हमारे धार्मिक स्थलों को भुगतना पड़ेगा। याद है ना ?…प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया था कि राम राष्ट्र के प्रतीक हैं। राम हैं तो राष्ट्र है, राष्ट्र है तो राम हैं। दोनों को अलग नहीं कर सकते, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।  

…समाज बंटा था तो देव स्थल अपमानित हो रहे थे। अगर हम जाति और अन्य वादों के आधार पर विभाजित रहेंगे तो अपमानजनक स्थिति का निरंतर सामना करना पड़ सकता है।

…राष्ट्रीय एकात्मता की कड़ी मजबूत होगी तो सनातन धर्म, देश और हम सब मजबूत होंगे। …हम जातीयता, क्षेत्र-भाषाई आधार पर विभाजित होंगे तो इसका खामियाजा सबसे पहले धर्मस्थलों, हमारे धार्मिक स्थलों और बहन-बेटियों को भुगतना पड़ेगा’।

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – धैर्य न खोना राममंदिर के निर्माण के अभियान का बड़ा हिस्सा रहा…

राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी रहे विहिप नेता अशोक सिंघल को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए हुए अनगिनत बलिदान और अग्निपरीक्षा के दौर से बार-बार गुजरने के बाद भी धैर्य न खोना इस अभियान का बड़ा हिस्सा रहा है। …विश्वास है कि हम सब इस पथ के अनुगामी बनेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

…शासन से लेकर हर किसी तक जिसने जिस भाषा में समझा, उसे उस भाषा में समझाया गया। आज हम भाव विभोर हो जाते हैं। हमारी तीन पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कहा कि हमारे गुरुदेव जब अस्पताल में अंतिम समय पर थे, तब भी उन्होंने आखिरी बार अशोक सिंघल से बात की थी। उन्होंने पूछा था कि राम जी का मंदिर बन जाएगा न ? 

…राम जन्मभूमि के लिए जो आंदोलन शुरू हुआ था, वह आज सार्थकता की ओर आगे बढ़ रहा है। जब दो वर्षों में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब यह अयोध्या धाम पूरे विश्व में सबसे सुंदर नगरी के रूप में निखरेगा।राम मंदिर में सुविधाओं को आगे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है’।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe