East Champaran: आवारा प्रेमी युवती को देता था धमकी तो पिता ने…, जिसने भी सुना वह रह गया सन्न

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में बेटी के प्रेमी के आतंक की वजह से एक पिता ने आरोपी युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया। मामला पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र की है जहां एक युवक एक युवती को हमेशा डरा धमका कर जबरन शादी का दवाब बनाता था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट कर युवती और उसके परिजनों को डराता था। युवक की हरकतों से तंग आ कर युवती के पिता ने आरोपी युवक की हत्या कर शव को जमीन के अंदर गाड़ दिया और फिर खुद ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मामले में हत्या के आरोपी ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार युवक के आतंक से भयभीत था। इस वजह से उन्होंने एक योजना बनाई और युवक की हत्या कर जमीन के अंदर गाड़ दिया। बाद में वह खुद ही पुलिस थाना पहुंच कर पूरा मामला बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हत्या के आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक उनकी बेटी पर जबरन शादी करने का दवाब बना रहा था और दूसरी जगह शादी नहीं होने देने की धमकी भी देता था जिसके बाद उन्होंने युवक की हत्या कर दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Road Accident में बेटे की मौत, पिता जख्मी, परिजनों ने काटा बवाल

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran</span

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...